https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

श्रीद्वारा सिवनी व्यापारी विकास संघ फिंगेश्वर की बैठक संपन्न

फिंगेश्वर । स्थानीय नगर पंचायत फिंगेश्वर के द्वारा सिवनी व्यापारी विकास संघ की बैठक दिनांक 1.12.2023 को मां रमई पाठ धाम सोरिद खुर्द में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ जिसमें सैकड़ो व्यापारियों की उपस्थित रही साथ ही द्वारासिवनी व्यापारी विकास संघ के अध्यक्ष युवराज सिन्हा उपाध्यक्ष चमन यादव, कोषाध्यक्ष सुशील शर्मा, सचिव भीखम साहू ने वार्षिक आवक जावक, यात्रा भ्रमण की जानकारी दी गई साथ ही उपस्थित संघ के संरक्षक यदुनंदन श्रीवास, महेंद्र सिंह ठाकुर, नाथू कश्यप, राम प्रसाद साहू, नेमीचंद जैन ने भी व्यापारी बंधुओ के प्रति संबोधित किया। द्वार सिवनी व्यापारी विकास संघ के अध्यक्ष युवराज सिन्हा ने संबोधन में कहा कि आप सभी पूर्व के संरक्षक अध्यक्ष को मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। कि आप लोगों की वजह से ही इतनी बड़ी संगठन तैयार हुआ है ।और सभी व्यापारी भाई आज बड़े ही उत्साह के साथ हम सभी हमारे व्यापारी भाइयों को एक संगठन बना कर दिया जो कि आज तक बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हर व्यापारी हमारे संगठन में सभी को उत्साह देखने को मिल रहा है और आज सैकड़ो की जनसंख्या में हम सभी व्यापारी भाई उपस्थित हैं जो भारी संख्या में हमसे विश्वास से जुड़े रहे हैं यही हमारी संघ की संतोष सेवा ,विश्वास है साथ ही विषय में जीएसटी संबंधित, यात्रा चेंबर ऑफ कॉमर्स में भी जोडऩे जैसे विषयों पर चर्चा कर बैठक को संपन्न किया गया जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित संरक्षक यदुनंदन श्रीवास, संरक्षक महेंद्र ठाकुर ,नाथू कश्यप, नेमीचंद जैन ,चमन यादव, भीखम साहू ,राम प्रसाद साहू, कांग्रेसी नेता करीम खान ,वरिष्ठ नेता रामूराम साहू, डॉक्टर हालधर,कृष्णा साहू ,तिलक साहू ,त्रिलोक यदु, पप्पू साहू ,मनोहर साहू , रमलू टंडेकर ,अशोक साहू, ऋषि साहू, कामता निषाद, पुनीत यादव, अग्रसेन यादव, जीतू श्रीवास ,दादू श्रीवास, लीलाधर साहू , ऋषिकेश सूर्यवंशी, चीकू सोनी ,श्री राम मोबाइल ,मदन सोनी, देवांगन डीजे, बहुत राम साहू, संतोष ध्रुव ,रूप साहू ,मुरली सिन्हा , रविन्द्र साहनी, राजू निर्मलकर , बाऊ भंडारी, राजू सोनी एवं समस्त संरक्षक कार्यकारिणी सदस्य गण की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ साथ ही जलपान भोजन की व्यवस्था किया गया आभार प्रदर्शन भीकम साहू एवं चमन यदु ने किया।।

Related Articles

Back to top button