कांपा के बुजुर्ग नेताओं व उनके परिजनों से मिले बीज निगम अध्यक्ष

महासमुंद । छत्तीसगढ़ शासन बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री चंद्रहास चंद्राकर लगातार पार्टी के बुजुर्ग कार्यकर्ताओं तथा उनके परिजनों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जान रहे हैं। इसी कड़ी में श्री चंद्राकर ग्राम कांपा पहुंचे। वहां उन्होंने पार्टी के संघर्षों के समय के कार्यकर्ता वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. माखनधर दीवान की धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी व परिजनों से मिले। वहीं, कांपा के ही वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शोभाराम साहू से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा। श्री चंद्राकर ने दोनों नेताओं के निवास में कुछ समय ठहर कर चर्चा भी की।
इस दौरान श्री चंद्राकर ने कहा कि भाजपा में बहुत से ऐसे कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने अपना जीवन त्याग कर पार्टी व संगठन को सींचा है। उनके जीवन में अनेक कठिनाइयां, बाधाएं, संघर्ष एवं उतार-चढ़ाव आए, लेकिन वे निरंतर पार्टी में अपना अमूल्य योगदान देते रहे। आज उन्हीं बुजुर्ग कार्यकर्ताओं के सिद्धांतों पर चलकर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा एक परिवार है और प्रत्येक कार्यकर्ता इस परिवार के सदस्य हैं। इन्हीं कार्यकर्ताओं के बुते केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार लगातार भाजपा की बनी है। ऐसे बुजुर्ग नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से समय-समय पर मिलने से हमें उनके मार्गदर्शन प्राप्त होता है, तथा उनके अनुभवों का लाभ मिलता है। वरिष्ठ जनों से मुलाकात के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता माधव टांकसाले, पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, युवा मोर्चा महासमुंद अध्यक्ष नंदू जलक्षत्री आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *