छत्तीसगढ़

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने तर्रा के जनपद सदस्य को पार्टी विरोधी कार्य करने पर निष्कासित करने किया अपील

राजिम (फिंगेश्वर) । गत दिवस तर्रा के ग्रामीणों ने जनपद सदस्य संतोष सेन के नेतृत्व में नेशनल हाईवे 130सी से तर्रा पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए चक्काजाम किया गया था। जिस पर जनपद सदस्य संतोष सेन द्वारा कांग्रेस पार्टी के सदस्य होने के बाद भी चक्काजाम के संबंध में पार्टी हाईकमान में इसकी जानकारी नही दिया गया था। वही चक्काजाम व प्रदर्शन के दौरान पार्टी विरोधी नारेबाजी किया गया। जिसकी वीडियो फुटेज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने देखते ही जिला अध्यक्ष भावसिंग साहू को पत्र जारी कर उक्त विरोध प्रदर्शन में शामिल जनपद सदस्य संतोष सेन को पार्टी के निष्कासित करने के लिए अपील किया है। जारी पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम और विधायक अमितेश शुक्ल को दिया गया है। फिलहाल अभी संतोष सेन के निष्कासन के संबंध में हाईकमान से कोई जवाब नहीं आया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने बताया कि जनपद पंचायत संतोष सेन के नेतृत्व में गत दिनों ग्रामीणों द्वारा ग्राम तर्रा पहुंच मार्ग के निर्माण के संदर्भ में चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया था। संतोष सेन कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य के साथ-साथ सक्रिय कार्यकर्ता भी है, किन्तु उनके द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियो के संज्ञान में लाये बिना ही एकाएक धरना प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया। उक्त धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम कार्यक्रम में स्वयं कांग्रेस के वरिष्ठ तथा उच्च पदों पर आसीन नेताओं के बारे में अभद्र टिप्पणी उनके द्वारा की गई है। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, साथ ही एक ऑडियो भी प्राप्त हुआ है। जिसमें उनके द्वारा वरिष्ठ तथा बड़े नेताओं के बारे में अभद्र टिप्पणी किये जाने की बात स्वीकार की जा रही है। वही वायरल वीडियो को विपक्षी पार्टी द्वारा इसे मुद्दा बनाकर ग्रुप में लगातार शेयर किया जा रहा है। जिससे कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। संतोष सेन का उक्त कृत्य पार्टी संविधान के तहत घोर अनुशासनहीनता में आता है, फलस्वरूप संतोष सेन को 6 वर्ष के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया जाना आवश्यक हैं। जिसका पत्र जिलाध्यक्ष को पत्र जारी कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक को प्रतिलिपि जारी कर दिया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button