समर्थकों ने मनाया सरोज पांडेय का जन्मदिन
भिलाई । राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज का जन्मदिन उनके कार्यालय जल परिसर में कार्यकर्ताओं वह पदाधिकारियों द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया। सर्वप्रथम सुश्री पाण्डेय ने चण्डी शीतला मंदिर जा कर पूजा अर्चना की और वहां गरीबों को आवश्यक वस्तुएं भेंट की। उसके बाद ग्रीन चौक पर बस्ती के बच्चों के साथ उन्होंने केक काटा व कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी । इस अवसर पर जल परिसर में हजारों की भीड़ पर उनको बधाई व शुभकामनाएं देने के लिए बहुत संख्या में लोग उपस्थित हुए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहंमंत्री अमित शाह ,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष रमन सिंह ,नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पवन साय ,प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने सरोज पाण्डेय को दूरभाष के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी। वही भाजपा नेता एवं पूर्व एमआईसी सदस्य दिनेश देवांगन, निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा नितेश साहू और इसके अलावा प्रदेश के कई पदाधिकारी भी जल परिसर पहुंचकर सुश्री पाण्डेय को शुभकामनाएं दी। इसके अलावा जिले के राजनीतिज्ञों के साथ ही भाजपा के पदाधिकारियों के अलावा अधिवक्ता संघ ,धार्मिक संस्थानों से, सामाजिक संस्थानों से, व्यापारिक जगत से स्थानीय स्तर ,प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर के भी लोगों ने पाण्डेय को शुभकमानाएं दी।