https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
खेल – मनोरंजन

उतार-चढ़ाव भरे दो दिन,भूलेंगे नहीं कभी हम

हाकी: विश्वकप स्पर्धा 2023,क्रास ओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया

– जसवंत क्लाडियस,तरुण छत्तीसगढ़ संवाददाता
21और 22 जनवरी 2023 भारत के खेल प्रेमियों के लिए कभी खुशी, कभी गम भरा रहा। यह भी अजीब संयोग है कि भारत न्यूजीलैंड दो देशों की क्रिकेट- हाकी दो खेलों की टीम दो दिन के अंदर भारत में मुकाबले पर उतरता है। छत्तीसगढ़ -ओडिशा दो राज्यों की दो राजधानी रायपुर-भुवनेश्वर के स्टेडियम में मैच संपन्न हुए। क्रिकेट में भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से जबकि हाकी में न्यूजीलैंड ने भारत को 5-4 से हराया।
परिणाम की वजह से खेल को चाहने वाले भारतीय लोगों का हाल-बेहाल रहा। भारत- न्यूजीलैंड के बीच एक दिवसीय तीन मुकाबले की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला था। दूसरी तरफ विश्वकप हाकी के अंतर्गत भारत- न्यूजीलैंड के मध्य क्रास ओवर स्टेज का मैच था। क्रिकेट में भारत श्रृंखला में 1-0 से आगे थी। उधर हाकी में भारत को मुकाबला जीत कर क्वार्टर फायनल में जगह बनानी थी। भारत के लिए दोनों ही मैच महत्वपूर्वण तथा जीतने के लिए आवश्यक था। रायपुर में खेले गये क्रिकेट भिड़ंत को हमारे खिलाड़ियों ने आसानी से 8 विकेट से जीत लिया।दूसरी तरफ हाकी में भुवनेश्वर में न्यूजीलैंड ने निर्धारित समय पर 3-3 से बराबरी रहने के पश्चात पेनाल्टी शूट आउट में 5-4 से परास्त करके 48 वर्षों बाद भारत फिर से हाकी के विश्व चैंपियन बनने के सपने को बिखेर दिया। अब इन दोनों टीम के बारे में एक दिलचस्प जानकारी है। क्रिकेट जिसमें भारत ने विजय हासिल किया।उसमें विश्व रैकिंग में भारत की रेकिंग चौथी जबकि न्यूजीलैंड की प्रथम थी। इसी तरह हाकी में भारत को विश्व रेकिंग में 6 वां साथ ही न्यूजीलैंड को 12 वां स्थान प्राप्त था। अर्थात संयोग की कड़ी में देखिए कम योग्यता क्रम वाली दोनों टीम ने अपने-अपने मैच पर कब्जा जमाया। रायपुर में खेले गये भारत न्यूजीलैंड क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।पिच,मौसम, वातावरण का आंकलन करने के पश्चात टास जीतने वाला तय करता है कि उसे पहले बल्लेबाजी करनी है या गेंदबाजी? रोहित भाग्यशाली रहे उनके साथी गेंदबाजों ने मुकाबले के आरंभ से ही न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर स्टीक गेंदों के द्वारा दबाव बनाया जिसमें उन्हें सफलता मिली। गेंदबाज की सफलता में क्षेत्ररक्षकों का बड़ा योगदान होता है। अत: आज भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी ने अपनी-अपनी भूमिका को बखूबी निभाया। 8 विकेट से मिली सफलता की वजह से भारत ने श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त प्राप्त कर ली। उल्लेखनीय है कि 21 जनवरी 2021 को छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के 2008 में उद्घाटन के पश्चात पहली बार क्रिकेट का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया। इसका पूरा श्रेय सांसद राजीव शुक्ला को जाता है। जैसा कि जानकारी मिली है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को इस मैच के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी थी जिसमें वे पूरी तरह सफल नहीं हुए। टिकिटों की कालाबाजारी की जानकारी बड़े पैमाने पर आई है। आज अत्याधुनिक तकनीक से टिकिट जारी किए जाते हैं तो फिर टिकिटों की ब्लेकमेलिंग क्यों हुई? यह जांच का विषय है क्योंकि ऐसी घटना के प्रकाश में आने से छत्तीसगढ़ के नाम को धब्बा लगा है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का मीडिया मेनेजमेंट में भी कमी थी। स्थानीय खेल पत्रकारों और मीडियो को साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी स्थानीय आयोजनकर्ताओं की है। जिसमे व नाकामयाब रहे।
भारत न्यूजीलैंड के बीच क्रास ओवर हाकी मैच में हमारी टीम ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। 3-1 की बढ़त के बाद भारतीय खिलाड़ी ऐसा खेल रहे थे जैसा उन्होंने मुकाबला अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम की यह कमजोरी लंबे समय से है। इसके लिए मनोवैज्ञानिकों से सलाह लेनी चाहिए। पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करने में मिली असफलता ही टीम के लिए आत्मघाती साबित हुआ है। पेनाल्टी पुश को गोल में ना बदल पाना एक दूसरी बड़ी कमी रही। गोलकीपर के ऊपर दबाव रहता है परंतु पुश लेने वाले को सतर्क होना चाहिए। भारत को अब 9 वें से 16 वें स्थान के लिए सबसे पहले जापान से भिड़ना होगा। इस विश्वकप में भारत के प्रदर्शन के खिलाड़ियों को दिये जा रहे प्रशिक्षण कार्यशाला के कार्यक्रम को पुन: अध्ययन करने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button