छत्तीसगढ़

चरित्र शंका में कर दी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार । जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मल्दी निवासी राजेश चौहान(30) की शादी जून महीने में ही गेयतरा निवासी ममता(2र्4) से हुई थी। शादी के 2 महीने बाद तक सब कुछ ठीक था। राजेश गुजरात में मजदूरी करता था। मगर शादी के बाद से वह वापस नहीं गया था। कहा जा रहा है कि शादी के 2 महीने बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। आए दिन राजेश से ममता से झगड़ा करता था। इसी दौरान बिते दिनों युवक अपनी पत्नी ममता को भाजी तोडऩे के बहाने खेत में ले गया और उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान मृतका ममता की दोनों बहने भी खेत में मौजूद थी जिन्होंने आरोपी को भागने नही दिया और उसे पकड़ लिया। पकडऩे के बाद से खेत से लगे ही उनके में घर में ले गई। यहां ले जाने के बाद ममता की बहनों ने राजेश का हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। फिर परिजनों को इस बात की सूचना दी और पुलिस को भी इस बारे में बताया गया। जिसके बाद मौके पर पहुुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
15 दिन पहले गई थी मायके
पता चला है कि आरोपी को पत्नी पर शक था कि उसका किसी और के साथ संबंध है। इस बात की जानकारी ममता ने अपने मायके वालों को दी थी। मगर मायके वालों की समझाइश के बाद वह अपनी पति के साथ ही गांव में रहती थी। इस बीच 15 दिन पहले ममता अपने मायके आ गई थी। उधर, 2 दिन पहले ही आरोपी अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था। यहां दो दिन तक दोनों साथ रहे। मगर शनिवार दोपहर को वह अपनी पत्नी को ये कहकर खेत की तरफ ले गया कि चलो हम खेत में भाजी तोडेंगे, लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों वापस नहीं लौटे। इस बीच ममता के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। ये सुनकर ममता की बहन मौके पर गईं। वहां उन्होंने देखा कि ममता की लाश जमीन पर पड़ी थी।

Related Articles

Back to top button