https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्रों में किसान नहीं बेच पा रहे हैं धान, लगा रहे हैं खरीदी केंद्रों का चक्कर

सुकमा । जिले में कई धान खरीदी केंद्रों में अब तक अव्यवस्था का आलम बना हुआ है. जिसकी वजह से धान खरीदी प्रभावित हो रही है. किसान धान खरीदी केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन उन्हें टोकन नहीं मिल रहा है. धान खरीदी को शुरू हुए 38 दिन होने जा रहा है. लेकिन टोकन नहीं मिलने की वजह से किसान धान की उपज नहीं बेच पा रहे हैं।सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के नेतानार धान खरीदी केंद्र में अब तक हमाल नहीं होने की वजह से यहां पर धान खरीदी का कार्य प्रभावित है. किसानों ने बताया कि टोकन नहीं दिया जा रहा है, जिसकी वजह से वे धान नहीं बेच पा रहे हैं, नेतानार धान खरीदी केंद्र में अब तक जितना धान का खरीदी हुआ है, किसानों ने स्वयं धान काटा किया गया है, धान खरीदी प्रभारी बुधरा ने बताया कि हमाल नहीं है. जिसकी वजह से अभी टोकन नहीं काटा जा रहा है. गुरुवार शाम तक धान खरीदी केंद्र में हमाल आने की बात कही. वहीं कोडरीपाल के धान खरीदी केंद्र में भी यही हाल है, यहां पर हमाल नहीं है।किकिरपाल के किसान अन्नू कुमार ने कहा धान खरीदी शुरू हुए 1 माह से अधिक समय हो रहा है लेकिन नेतानार धान खरीदी केंद्र में अब भी किसानों को धान बेचने के लिए टोकन नहीं मिल रहा है. वहीं धान खरीदी केंद्र प्रभारी ने बताया कि हमाल नहीं होने की वजह से टोकन जारी नहीं किया जा रहा है. जिसके कारण से हम लोग 1 महीने से परेशान हैं अगर धान खरीदी शुरू हो जाता तो हम करीब 1 महीने पहले ही धान बेच चुके होते, लेकिन यहां पर व्यवस्था नहीं होने की वजह से हम लोग काफी परेशान हैं।वहीं किकिरपाल के दूसरे किसान लक्ष्मीनाथ यादव ने बताया कि नेतानार धान खरीदी केंद्र में टोकन लेने के लिए कई बार आ चुके हैं, कहा जाता है कि अभी हमाल नहीं है जब हमाल आ जाएंगे तो टोकन जारी कर दिया जाएगा, उसके बाद ही धान की खरीदी होगी. जिसकी वजह से बड़ी संख्या में किसान अब तक अपनी धान की उपज नहीं बेच पा रहे हैं और लगातार धान खरीदी केंद्र पहुंचकर में टोकन मिलने का इंतजार कर रहे हैं. जिले में अब तक 30 हजार क्विंटल से अधिक धान की हुई है खरीदी-वहीं सुकमा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में अब तक 30 हजार 730 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है. जिला खाद्य अधिकारी जयवर्धन ठाकुर ने बताया कि जिले के 22 धान खरीदी केन्द्रों में से 18 में खरीदी प्रारंभ की जा चुकी है. शेष 4 केन्द्रों में भी शीघ्र ही खरीदी प्रारंभ कर दी जाएगी. इस विपणन वर्ष जिले में कुल 16 हजार 389 पंजीकृत किसानों द्वारा 39608.128 हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल ली गई है. इस वर्ष छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत चिड़पाल एवं गुडरा में नवीन धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं।

Related Articles

Back to top button